फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू में पांच महिला सफाईकर्मियों के जांचे थे अंत:वस्त्र, चार के बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। एमडीयू (महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी) में पांच महिला सफाई कर्मचारियों के अंत:वस्त्रों की जांच हुई थी। इनमें से तीन पीड़ित महिलाओं ने सोमवार को बयान दर्ज कराए। एक महिला का बयान पहले दर्ज हो चुका है। अब एक महिला का बयान दर्ज होना शेष है।
कैंपस में 26 अक्तूबर को इन महिलाओं के अंत:वस्त्र जांचने पर हंगामा हुआ था। पीजीआई थाना पुलिस ने बुधवार को महिलाओं से अभद्रता मामले में एमडीयू के सहायक कुलसचिव श्याम सुंदर, एचकेआरएन के तहत लगे सफाई सुपरवाइजर वितेंद्र व विनोद पर एफआईआर दर्ज की थी। इस केस की जांच के लिए एसआईटी भी गठित की गई है।
विज्ञापन

महिला सफाईकर्मियों से अभद्रता मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन पीड़ित महिलाओं को अदालत में पेश किया। यहां महिला जज के सामने तीनों पीड़ितों ने अपने साथ हुई अभद्रता की पीड़ा सुनाई।
इससे पूर्व एक महिला के बयान दर्ज हो चुके हैं। अब इस मामले में पांचवीं महिला के बयान दर्ज होने शेष हैं। सोमवार को किसी काम के कारण वह अदालत में उपस्थित नहीं हो पाई। एसआईटी जल्दी ही पांचवीं महिला के बयान भी दर्ज कराएगी। एसआईटी मामले की जांच कर रही है।
इधर, एमडीयू की यौन उत्पीड़न कमेटी भी अपनी जांच में जुटी हुई है। इसके तहत पीड़िताओं के अलावा अन्य लोगों के बयान दर्ज किए जाने हैं। फिलहाल, सभी के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। इस कारण जांच अधूरी है। कमेटी ने जल्दी ही रिपोर्ट जारी करने का दावा किया है।

छात्र संगठनों ने महिला आयोग को भेजी रिपोर्ट में तथ्य छिपाने का लगाया आरोप
सोमवार को कैंपस में पत्रकारों से बातचीत में विभिन्न छात्र संगठनों ने महिला आयोग को विवि की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में तथ्य छिपाने का आरोप लगाया है। संयुक्त संघर्ष समिति ने इसकी निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कहा, महिला आयोग को भेजी रिपोर्ट में महिला सफाई कर्मचारी के उत्पीड़न को दबाने व गैर जिम्मेदारी से की गई कार्रवाई का परिचय दिया है। छात्र संगठन व समाज इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगा। झूठी जानकारी देने वाले अधिकारी पर एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए। इस मौके पर एएमवीए अध्यक्ष विक्रम सिंह डुमोलिया, एनएसओ अध्यक्ष सुधीर कुमार सहारन, दिनेश कुमार कांगड़ा, शहीद भगत सिंह छात्र संगठन से हिमांशु देशवाल, अमन अंबोली व अन्य छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर निगम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
रोहतक। महिला सफाईकर्मियों से अभद्रता को लेकर सोमवार दोपहर बाद हरियाणा नगर पालिका संघ के बैनर तले नगर निगम कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोपियों को नौकरी से बर्खास्त करने की मांग की। प्रदर्शन की अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के रोहतक मअध्यक्ष शंभू टाक व सचिव राकेश चावरिया ने की। प्रदर्शनकारी नगर निगम कार्यालय से शुरू होकर आंबेडकर चौक होते हुए सोनीपत स्टैंड तक पहुंचे। यहां से प्रदर्शनकारी लघु सचिवालय के सामने से वापस निगम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उप प्रधान सुरेश, भीम, राजू, राजकुमार, सुभाष, कमल राणा, सतपाल व शंकर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें