फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नाटक में नजर आए बुजुर्गों के जीवन के सत्य व सत्व

विज्ञापन
13सीटीके49...हरियाणा इंस्टिट्यूट ऑफ़ परफॉर्मिंग आर्ट्स की ओर से एक निजी स्कूल आयोजित राष्ट्रीय
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स रोहतक, पठानिया वर्ल्ड कैंपस, जेड ग्लोबल स्कूल और कला और सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा की ओर से आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय नाटक उत्सव के दूसरे दिन नट सम्राट दिल्ली की प्रस्तुति ''कम्बख्त इश्क'' के नाम रही।
विज्ञापन

श्याम कुमार के निर्देशित नाटक में बुजुर्गों के जीवन के सत्य और सत्व को बेहद रोचक ढंग से दर्शाया गया। हास्य रस से भरी इस प्रस्तुति ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। नाटक यह संदेश देने में सफल रहा कि लोग भूल जाते हैं कि ''बुढ़ापे में ही एक सच्चे साथी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। अपनी भावनाओं को साझा करने के लिए।'' इसी परेशानी और बुढ़ापे में अकेलेपन की जद्दोजहद को हंसी के पुट के साथ इस प्रस्तुति में देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें