फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में विजय सुनिश्चित करती है त्रिशक्ति : अशाेक खुराना

Sun, 26 Apr 2026 05:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
36-घडावठी गांव में लखनमाजरा मंडल की बैठक में संबो​धित करते मंडल के प्रभारी अशोक खुराना व अन्य।
विज्ञापन
रोहतक। भारतीय जनता पार्टी महाराजा अग्रसेन मंडल के प्रभारी अशोक खुराना ने कहा कि शक्ति केंद्र, बूथ और मंडल की मजबूत संरचना भाजपा की त्रिशक्ति है। यही त्रिशक्ति चुनाव में विजय सुनिश्चित करती है। खुराना शनिवार को गांव घडावठी में लखनमाजरा मंडल की बैठक में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बूथ व मंडल के बीच शक्ति केंद्र सेतु का काम करता है। मजबूत शक्ति केंद्र से ही मजबूत बूथ तैयार होंगे। हर बूथ पर संगठन की मजबूती से विजय की नींव तैयार होगी। उन्होंने शक्ति केंद्र प्रमुखों से उनके कार्य क्षेत्र की प्रगति, स्थानीय समस्याओं व आगामी योजनाओं पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्र प्रमुखों को पार्टी की अपेक्षाओं के अनुसार काम करते हुए प्रत्येक कार्यक्रम व अभियान को प्रत्येक बूथ पर प्रभावी रूप से संपन्न करना कराना चाहिए। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि 26 अप्रैल को हर बूथ पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना जाए और सरल पर अपलोड किया जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित चौहान, मंडल महामंत्री अमित चांदी, मुकेश दुग्गल, शक्ति केंद्र प्रमुख रामबीर पहलवान, सूरज, सोनू, विक्की आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें