फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: व्यापारी खुद तोड़ें छज्जे और रैंप, नहीं तो निगम हटाएगा अतिक्रमण

Fri, 27 Jun 2025 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में व्यापारियों व अधिकारियों की बैठक लेते निगम आयुक्त डाॅ. आनंद शर्मा। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। किला रोड बाजार के सुंदरीकरण को लेकर शुक्रवार को निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा ने व्यापारियों व अधिकारियों के साथ बैठक की। नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार दोपहर हुई बैठक में निगम आयुक्त ने साफ कहा है कि बाजार से व्यापारी खुद बढ़े हुए छज्जे व बनाए गए रैंप तोड़ें, नहीं तो नगर निगम तो कार्रवाई करेगा। व्यापारियों ने दो दिन का समय मांगा है। कहा कि वे सोमवार को बता देंगे।
विज्ञापन

बाजार के सुंदरीकरण के लिए निगम किला रोड बाजार के दोनों तरफ नाले बना रहा है, साथ ही बाजार के बीचोबीच लगाए गए खंभों को किनारों पर शिफ्ट किया जाना है। बिजली निगम ने 53 खंभे लगाने की आवश्यकता बताई है, लेकिन दुकानदारों ने न केवल छज्जे बढ़ा रखे हैं, बल्कि नाले पर पक्का फुटपाथ, रैंप व सीढि़यां बना रखी हैं।
व्यापारी बाजार की हालत को लेकर काफी परेशान हैं। इसके चलते दो बार निगम आयुक्त बाजार में जा चुके हैं। बाजार के प्रधान सुनील बोंटरा व सरप्रस्त श्याम मिनोचा के साथ व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल, वार्ड सात के पार्षद कपिल नागवाल व नरोतामल भटनागर निगम आयुक्त कार्यालय में पहुंचे।
विज्ञापन

आधा घंटा चली बैठक में आयुक्त ने कहा कि व्यापारियों के साथ मिलकर निगम कार्रवाई करना चाहता है। इसके लिए अतिक्रमण हटाया जाना है। जब तक अतिक्रमण नहीं हटाया जाता, तब तक खंभे नहीं लग सकते। प्रधान सुनील बोंटरा ने कहा कि व्यापारी प्रशासन के साथ हैं, लेकिन वे बाजार के व्यापारियों के साथ बैठकर करके ही कोई निर्णय ले सकते हैं। आयुक्त ने कहा कि सोमवार तक व्यापारी बताएं कि वे कब और कैसे अतिक्रमण हटाएंगे। नहीं तो निगम खुद कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें