फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तिलियार झील व चिड़ियाघर में पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ी

Thu, 25 Dec 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
45...छू ले आसमां...शहर में बुधवार को सुहावनी​ धूप ​खिली। बीते दिनों कोहरे से बढ़ी परेशानी स
विज्ञापन
रोहतक। शहर में मौसम लगातार बदलता नजर आ रहा है। बुधवार को मौसम साफ रहा। सारा दिन धूप खिली रही। साफ मौसम व धूप में लघु चिड़ियाघर में पर्यटकों की चहल-पहल देखने को मिली। तिलियार झील पर पर्यटकों व नागरिकों का आवागमन लगा रहा। पर्यटकों ने नाव पर सवार होकर सैर का आनंद लिया। चिड़ियाघर के जानवर व पक्षी भी धूप में अटकलें करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

हालांकि, बुधवार सुबह के समय सूखी ठंड ने कंपकंपी बनाए रखी। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान नौ डिग्री व अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी दो दिन सुबह के समय धुंध व बादल छाए रहने की संभावना है।
बेहद खराब श्रेणी में रही शहर की हवा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड के अनुसार, शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में 340 दर्ज किया गया। वायु में पार्टिकुलेट मैटर 2.5 की मात्रा अधिक रही। इसमें सांस संबंधी समस्या बढ़ने की आशंका भी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें