फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हरसेक ट्रैकिंग का टेंडर खत्म...आग की घटनाओं पर रोक नहीं

Sat, 06 Dec 2025 03:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
42...रोहतक के खेड़ीसाध स्थित नेशनल हाईवे के पास सरकंडों में लगी आग से निकलता धुआं। संवाद - फोटो : नेशनल हाईवे पर रिफ्लेक्टर टेप लगाते पुलिसकर्मी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रोहतक। भले ही एक सप्ताह पहले वायु गुणवत्ता आयोग की ओर से ग्रैप तीन की बंदिशें हटा दी गई हों लेकिन ग्रैप एक व दो नियमों की धड़ल्ले से अवहेलना हो रही है। परिस्थितियां ऐसी हैं कि एक सप्ताह से ही केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एमडीयू में लगे मॉनीटरिंग स्टेशन का डाटा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के हरसेक ट्रैकिंग से पकड़े जाने वाले पराली जलाने के मामलों का भी टेंडर खत्म हो चुका है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इस मामले में चुप्पी साधे हुए है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने 26 नवंबर को ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) के स्टेज 3 को हटाने का निर्णय लिया था जबकि सीएक्यूएम ने ग्रैप 1 और ग्रैप 2 के नियम अब भी पूरी सख्ती से लागू रहने के स्पष्ट निर्देश दिए थे।
खेड़ी साध में नेशनल हाईवे के पास शुक्रवार को सरकंडों में आग लगी हुई थी। धुआं इतना अधिक था कि हाईवे से आने-जाने वाले राहगीरों को परेशान कर रहा था। इस आग में करीबन 20 से अधिक हरे भरे पेड़ झुलस गए। इस पर कार्रवाई करने वाला व आग को बुझाने वाला कोई नजर नहीं आया। संवाद
विज्ञापन

————
विभाग के कर्मचारियों को पराली जलाने के मामले में मिलने वाली शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है लेकिन हरसेक ट्रैकिंग से मिलने वाली जानकारी का टेंडर 29 नवंबर को समाप्त हो चुकी है।
- संदीप कुमार, एसडीओ, कृषि विभाग
—————

ठिठुरन बढ़ी, रात का पारा 6 डिग्री तक पहुंचा
मौसम विभाग के अनुसार, जिले का अधिकतम तापमान में 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। शहर के विभिन्न स्थानों पर देर रात तक लोग अलाव तापते नजर आ रहे हैं। वहीं, आमजन की सुविधा में रैन बसेरे भी जिला प्रशासन ने चालू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें