फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर गई महिला से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े और मुंह पर जहर डाला

Tue, 18 Nov 2014 02:30 AM IST
राेहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चिड़ी के मंदिर में पूजा करने गई एक महिला के गांव के दो युवकों ने कपड़े फाड़ डाले। आरोपी उसके मुंह में जहरीला पदार्थ डालकर फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव चिड़ी निवासी एक विवाहिता ने आरोप लगाया कि सोमवार को वह गांव के मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी।
विज्ञापन


गांव का युवक मोनू अपने एक दोस्त के साथ पहुंचा और उसे पकड़ लिया। मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ डाले। मोनू ने उसके मुंह में जहरीला पदार्थ डाल दिया। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर शोर मचाया तो दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित को अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने महिला के बयान पर मोनू और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी ने पहले भी की छेड़छाड़ : आरोपी मोनू पर पहले भी विवाहिता के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज है। हाल ही में वह जमानत पर गांव में आया था। बताया जा रहा है कि बदला लेने के लिए ही उसने दोबारा हमला किया है। थाना लाखनमाजरा प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। मामला कुछ संदिग्ध भी लग रहा है। जांच में ही तथ्य सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें