फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लखनऊ से पहुंची टीम ने शुरू की हाइड्रोजन ट्रेन की टेस्टिंग

विज्ञापन
19जेएनडी31-हाइड्रोजन प्लांट के पास खड़ी ट्रेन। संवाद - फोटो : आवंटन के बाद तिरपाल डालकर रह रहे विस्थापित परिवार।
विज्ञापन
जींद। हाइड्रोजन ट्रेन के ट्रायल को लेकर लखनऊ से पहुंची टीम ने वीरवार को ट्रेन की टेस्टिंग का कार्य शुरू कर दिया है। आरडीएसओ की टीम की ओर से टेस्टिंग के बाद ट्रेन ट्रायल की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

पहले 29 जनवरी से लेकर तीन फरवरी तक भंभेवा में हाइड्रोजन ट्रेन के इंजन की टेस्टिंग की गई थी। फिलहाल एयर कंप्रेसर को इंजीनियर ठीक करके गए हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रो फायर को चलाया तो जा रहा है लेकिन वह ठीक से काम नहीं कर रहा है।
वहीं डीजल इंजन की मदद से हाइड्रोजन ट्रेन के इंजन को भंभेवा लाया गया था। यहां चेन्नई की मेधा कंपनी व दिल्ली से रेलवे कर्मचारी भी टेस्टिंग के लिए पहुंचे थे। इस दौरान इंजन की गति, ब्रेकिंग सिस्टम, तकनीकी क्षमता और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई थी। रेलवे की तकनीकी टीम और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में यह टेस्टिंग की गई थी। इसके साथ-साथ जींद-सोनीपत ट्रैक पर झाड़ियां भी साफ की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें