फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ताइक्वांडो टीम ने 6 गोल्ड, एक सिल्वर व 2 कांस्य पदक जीते

विज्ञापन
11-एमडीयू की ताइक्वांडो महिला टीम ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में कोच अशोक मलिक व अन्
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की ताइक्वांडो टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 गोल्ड, 1 सिल्वर और 2 कांस्य पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

महिला वर्ग की प्रतियोगिता 16 से 20 मार्च तक फकीर मोहन विश्वविद्यालय, व्यास विहार बालासोर, ओडिशा में आयोजित की गई। वहीं पुरुष वर्ग के मुकाबले डीएवी विश्वविद्यालय जालंधर में खेले गए। दोनों ही वर्गों में एमडीयू के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया। ज्योति, गीता, रितु, शनाज परवीन, आकाश कुमार राम, खिनसान वांगसू और टेइना ने गोल्ड मेडल जीतकर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया।
विज्ञापन

दीक्षा ने सिल्वर मेडल हासिल किया जबकि हर्सिद्धि ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा जय मलिंदा, यश मलिंदा और सोनम चोसपाल ने भी गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें