हरियाणा में गांव चरखी में रविवार शाम खेतों में आग लगने से दो किसानों की गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची दो दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार गांव चरखी निवासी रामोतार और कुलदीप के खेतों में अचानक आग लग गई।
वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने तुरंत घटना की जानकारी चरखी दादरी फायर बिग्रेड और किसानों को दी।
आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण खेतों की तरफ दौड़े और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।
वहीं मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए लेकिन आग बढ़ती जा रही थी।
इसके कारण दमकल की दूसरी गाड़ी को भी बुलाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक दो एकड़ गन्ने की फसल जल चुकी थी।
आग लगने के कारणों पता नहीं चल पाया है।
एक अन्य घटना में रोहतक रोड स्थित बैटरी गोदाम में शॉट सर्किट से आग लगने से कई बैटरियां जल गईं।
दुकान मालिक राजेश शर्मा ने बताया कि आग से उसे लाखों का नुकसान हुआ है।