रोहतक। शहर में अलग-अलग स्थानों से चोर नकदी और रिवाल्वर सहित पांच लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर ले गए। चोर शुक्रवार रात चिन्नोट कालोनी निवासी जयसिंह के मकान का ताला तोड़कर बीस हजार रुपये की नकदी, 32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर, छह कारतूस, आठ तोले सोने के जेवरात व अन्य सामान चोरी कर ले गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि चोर करीब चार लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर ले गए। इसी तरह से चोर भिवानी चुंगी स्थित राजेंद्र कालोनी के समीप बीएसएनएल मोबाइल टॉवर से करीब एक लाख रुपये की बैटरी चोरी कर ले गए। पुलिस ने इस संबंध में बीएसएनएल अधिकारी ओमप्रकाश सुहाग के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।