फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कौशल बिजनेस चैलेंज में बेलरखा स्कूल के विद्यार्थियों का जलवा

विज्ञापन
19जेएनडी08: विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए अध्यापकगण। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
नरवाना। इंद्रधनुष ऑडिटोरियम पंचकूला में 5 जनवरी को आयोजित कौशल बिजनेस चैलेंज (केबीसी) राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। विद्यालय की टीम को एक लाख रुपये की सीड मनी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कक्षा 11वीं के विद्यार्थी मिलन, आदित्य, दिनेश, अर्पित व कमल ने प्रदर्शनी में गार्डियन-एआई नामक एप तैयार किया। विद्यार्थियों ने एप की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। टीम जिला जींद की टॉप थ्री टीमों में शामिल रही।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में माननीय शिक्षा मंत्री की ओर से विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं सीड मनी प्रदान की गई। टीम के विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने विद्यार्थियों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर वोकेशनल अध्यापक सुशील बिसला व संदीप बिसला को भी बधाई दी गई। विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान अमित कुमार व बलविंदर शर्मा ने कहा कि प्रधानाचार्य के कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय निरंतर उपलब्धियां हासिल कर रहा है। यह सफलता न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें