फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थी को दिन भर रहा कॉलेजों की पहली मेरिट सूची जारी होने का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कॉलेज में पढ़ने के लिए आतुर युवा बुधवार को दिन भर पहली मेरिट सूची जारी होने का इंतजार करते रहे। उच्चा शिक्षा विभाग की ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के तहत आवेदन के बाद मुख्यालय से मेरिट सूची जारी होनी थी। रात साढ़े नौ बजे तक भी मेरिट सूची जारी नहीं हुई। ऐसे में अब वीरवार को मेरिट सूची जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

प्रदेश के कॉलेजों में प्रवेश के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदनों की जांच के बाद बुधवार को पहली मेरिट जारी होनी थी। तकनीकी कारणों के चलते बुधवार रात साढ़े नौ बजे तक भी मेरिट सूची जारी नहीं हुई। इस कारण विद्यार्थी साइबर कैफे पर भटकते नजर आए। किसी ने लेपटाॅप पर अपडेट जाना तो किसी ने कॉलेज में संपर्क किया। कहीं से भी किसी को मेरिट सूची जारी होने की सूचना नहीं मिली। विभाग की वेबसाइट से भी निराशा ही हाथ लगी।
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी होने वाली मेरिट सूची के आधार पर ही विद्यार्थियाें को विभिन्न कोर्सों में प्रवेश दिया जाएगा। इसके चलते दिन भर सूची को लेकर विद्यार्थियों में उत्सुकता बनी रही। देर शाम कॉलेज में संपर्क करने पर सूची जारी नहीं होने की पुष्टि हुई। इसके बाद ज्यादातर विद्यार्थियों ने भी बुधवार को सूची जारी होने की आस छोड़ दी। विद्यार्थियों ने बताया कि मेरिट सूची के हिसाब से ही प्रवेश मिलेगा। इसलिए सभी को इसका इंतजार है। अब वीरवार को ही मेरिट सूची जारी होने पर दाखिला मिलने की आस है। ऐसे में फीस जमा कराने के लिए भी विद्यार्थियों को एक दिन कम मिलेगा। विभाग ने फीस जमा कराने के लिए 13 से 16 जुलाई तक का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें