फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पहले ही दिन पांच घंटे देरी से शुरू हुई राज्यस्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता

Tue, 30 Sep 2025 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
19 रोहतक के जेड ग्लोबल स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में अव्यवस्था के कार - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार से राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले ही दिन स्केटिंग की प्रतियोगिता पांच घंटे देरी से शुरू हुई। इस कारण खिलाड़ियों व अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खिलाड़ियों व अभिभावकों के लिए स्कूल में ठीक से ठहरने की व्यवस्था भी नहीं की गई।
जिले के जैड ग्लोबल स्कूल में स्केटिंग की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले ही दिन प्रतियोगिता समय पर शुरू नहीं हो पाई। अलग-अलग जिलों से आए खिलाड़ियों व अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खिलाड़ियों ने बताया कि सुबह 7 बजे स्कूल में पहुंच गए थे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता सुबह 11 बजे शुरू होनी थी लेकिन पांच घंटे देरी से शाम 4 बजे शुरू हुई। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता देरी से शुरू होने की सूचना नहीं दी गई। खिलाड़ी व अभिभावकों बाहर गैलरी में बैठना पड़ा। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से डाइट के लिए केवल 200 रुपये दिए जा रहे जो पूरे दिन के लिए पर्याप्त नहीं है। खाना अपने पैसों से लेकर खाना पड़ता है।
-

सुबह 7 बजे स्कूल में पहुंच गए थे। प्रतियोगिता पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होनी थी लेकिन समय से शुरू नहीं हो पाई। इस कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। समय पर प्रतियोगिता शुरू करनी चाहिए थी।
- सोनिया, अभिभावक

प्रतियोगिता देरी से शुरू होने की कोई वजह नहीं बताई। स्कूल में ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। बाहर गैलरी में बैठना पड़ा। प्रतियोगिता शाम 4 बजे शुरू की गई।
विज्ञापन

- मनोज, अभिभावक

19 रोहतक के जेड ग्लोबल स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में अव्यवस्था के कार- फोटो : स्वयं

19 रोहतक के जेड ग्लोबल स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में अव्यवस्था के कार- फोटो : स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें