फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महकमे बांटकर लूटा जा रहा है प्रदेश को : दीपेंद्र

विज्ञापन
गांव मदीना में कांग्रेस केहाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत आयोजित कार्यकर्ता मीटिंग को सम्बोधत करत
विज्ञापन
महम।
विज्ञापन

प्रदेश में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है। महकमे बांटकर प्रदेश को लूटा जा रहा है। यह कहना है राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा का। वे शनिवार को महम हलके में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे थे। वे मदीना में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक व होली मिलन समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में आनंद सिंह दांगी भी मौजूद रहे।
उन्होंने अमृत योजना घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के लोग ही सैकड़ों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार की बात कह रहे हैं। दूसरी तरफ प्रदेश की गठबंधन सरकार अपनी जायज मांगों के लिए आंदोलनरत लोगों पर लाठियां बरसाती है। भाजपा ने 9 साल में नया काम तो कुछ किया नहीं, कांग्रेस सरकार के मंजूरशुदा प्रोजेक्ट हरियाणा से एक-एक कर बाहर जाते रहे। कमजोर सरकार विरोध करने के बजाय चुपचाप देखती रही। उन्होंने गोहाना रेल कोच फैक्टरी, महम इंटरनेशनल एयरपोर्ट दूसरे प्रदेशों में जाने पर कहा कि यदि महम में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनता तो लाखों लोगों को प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से रोजगार मिलता।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि सरकार ने हर वर्ग का मान-सम्मान रौंदने का काम किया है। किसान, नौजवान, मनरेगा मजदूर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, खिलाड़ियों, कर्मचारियों, बुजुर्गों व बच्चों तक को सड़क पर आना पड़ा है। पंचकूला में पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधियों पर भी लाठियां बरसाई हैं। इससे हर वर्ग आहत है। इनमें सरकार के प्रति रोष व्याप्त है।
बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा
उन्होंने कहा कि हरियाणा में दो लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं। पिछले 9 साल से शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई है। स्कूल के बच्चों को भी धरनों पर बैठना पड़ा है। कोई नया स्कूल अपग्रेड करना तो दूर जो स्कूल अपग्रेड थे, उन्हें भी बंद कर दिया गाय है। सरकार ने नौजवानाें का भविष्य गर्त में पहुंचा दिया। हरियाणा से हर साल फौज में साढ़े 5 हजार की पक्की भर्ती होती थी। भाजपा अग्निवीर योजना लेकर आई। अब महज 900 भर्ती हुई है। इनमें से 210 को ही 4 साल बाद पक्की नौकरी मिलेगी। हरियाणा का इतना बड़ा नुकसान हो गया और प्रदेश सरकार ने इसके खिलाफ आवाज तक उठाने की हिम्मत नहीं की। गैस सिलिंडर 1100 रुपये के पार पहुंच गया है। कर्ज बढ़ गया है। इसलिए जनता में भी आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर बलराम दांगी, निर्मला राठी, जगत सिंह काला, बिल्लू हुड्डा, बलराज बल्ले, महाबीर डिडवानी, रणजीत सिंह, सोमनाथ, राजकुमार, बालकिशन शर्मा, निर्मला बराला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें