फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि परिसर में खेल संस्कृति स्थापित करने में योगदान दें कर्मचारी: कुलपति

Sun, 05 Mar 2023 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। स्वस्थ रहो। व्यस्त रहो। मस्त रहो। यह मूल मंत्र शनिवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कर्मचारियों की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के पारितोषिक वितरण समारोह में शिक्षकों एवं गैर शिक्षक कर्मियों को दिया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि स्वास्थ्य अमूल्य धन है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ आत्मा एवं स्वस्थ दिमाग निवास करता है। एमडीयू एम्पलाइज से खेल से जुड़ने और विवि परिसर में खेल संस्कृति को स्थापित करने में अहम योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने एम्पलाइज वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का वार्षिक बजट साढ़े तीन लाख रुपए से पांच लाख रुपए बढ़ाने की घोषणा की। खेल को बढ़ावा देने की दिशा में विवि प्रशासन बजट को आड़े नहीं आने देगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले व विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने कहा कि विश्वविद्यालय में खेल को बढ़ावा देने के लिए कुलपति के नेतृत्व में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने खेल को जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इसकी महता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल स्वस्थ वातावरण का निर्माण करते हैं। इससे एम्पलाइज की कार्य क्षमता में वृद्धि होती है। कुलपति की पत्नी डाॅ. शरणजीत कौर व कुलसचिव की पत्नी डाॅ. अरुणा तनेजा ने बतौर विशिष्ट अतिथि समारोह में शिरकत की।एमडीयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान जयबाग मलिक ने स्वागत भाषण दिया। महासचिव सुरेश कौशिक ने कार्यक्रम का संचालन किया। अधीक्षक सुरेश पाली राठी ने मंच संचालन किया। वित्त अधिकारी मुकेश भट्ट, सेवानिवृत खेल निदेशक डाॅ. देवेंद्र सिंह ढुल बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर शामिल हुए। कार्यक्रम में उप निदेशक खेल डॉ. शंकुतला बैनीवाल, गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के सह सचिव सुनील सैनी, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, पूर्व प्रधान रणधीर कटारिया, सुमेर अहलावत, निरंजन कुमार निन्नी समेत अन्य कर्मचारी, शिक्षकगण, खेल प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कुलपति व कुलसचिव ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों एवं गैर शिक्षक कर्मियों को सम्मानित किया। रस्साकसी में मुख्य सुरक्षा अधिकारी बलराज सिंह बल्लू की टीम प्रथम रही। वॉलीबाल में पीआरओ पंकज नैन की टीम प्रथम रही। क्रिकेट में कैप्टन राज की टीम प्रथम स्थान पर आने पर सम्मानित की गई। प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, जैवलीन थ्रो, शाट फुट, हैमर थ्रो, लांग जंप, रिले रेस, डिस्कस थ्रो, मटका दौड़, एम्पलाइज के बच्चों की दौड़, बैडमिंटन, शतरंज समेत अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें शिक्षकों एवं गैर शिक्षक कर्मियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें