फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 सिफारिशी कर्मचारियों को हटाने के लिए नगर निगम हाउस बोर्ड पास करेगा प्रस्ताव

Sat, 25 Jun 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
छात्रवृत्ति घोटाला - फोटो : file photo
विज्ञापन
नगर निगम में आउट सोर्सिंग भर्तियों में नेताओं की सिफारिश का खुलासा होने के बाद रोहतक से लेकर चंडीगढ़ तक हड़कंप मच गया है। सिफारिश करने वाले नेताओं ने इस तरह की लिस्ट तैयार करने के लिए निगम के अधिकारियों की खिंचाई की है। वहीं, सभी सिफारिशी कर्मचारियों को नगर निगम से हटाने की तैयारी कर ली गई है। इसके लिए हाउस बोर्ड में प्रस्ताव पास किया जाएगा। बता दें कि आउट सोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए विधायक ही नहीं, चंडीगढ़ से सीएम कार्यालय और उनके ओएसडी तक ने सिफारिश की थी। इसका खुलासा अमर उजाला ने अपने शुक्रवार के अंक में किया था। 
विज्ञापन


आउट सोर्स भर्तियों में किस तरह से नियमों को ताक पर रखकर नेताओं की सिफारिश चलती है, इसका खुलासा अमर उजाला में होते ही शुक्रवार को रोहतक से लेकर चंडीगढ़ तक हड़कंप मच गया। जबकि निगम अधिकारियों के लिए आफत खड़ी हो गई। चंडीगढ़ से अधिकारियों की क्लास लगाई गई कि इस तरह भर्ती कराने वालों के नाम की लिस्ट क्यों बनाई गई? वहीं, पार्षदों ने सबूत मिलने पर सिफारिश पर भर्ती हुए कर्मचारियों को हटवाने के लिए मोर्चा खोल दिया है। इसके लिए एजेंडा तैयार कर लिया गया है। हाउस बोर्ड की बैठक में कर्मियों को हटवाने का प्रस्ताव पास करके तुरंत कार्रवाई कराई जाएगी। 

दूसरी ओर, नगर निगम की आउट सोर्स भर्तियों में सिफारिश पर आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गए हैं। भाजपा विधायक मनीष ग्रोवर ने कहा कि निगम में कांग्रेस का राज चलता है, क्योंकि वहां मेयर कांग्रेसी हैं। जबकि मेयर रेनू डाबला ने विधायक और सरकार पर सवाल खड़े किये हैं। मेयर का कहना है कि निगम में उनकी नहीं चलती, बल्कि निगम में सरकार, विधायक और अधिकारियों का दबदबा है। इसलिए भर्तियां भी उनके ही कहने पर होती हैं। मेयर ने कहा कि उन्होंने सीएम को पत्र लिखकर बताया था कि किस तरह आउट सोर्सिंग की भर्तियों में खेल हो रहा है। लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं की गई। अब सभी को हटवाकर दोबारा से योग्य युवाओं को रखा जाएगा। बता दें कि सिफारिश करने वालों में मेयर का भी नाम है। 
विज्ञापन


सरकार के लोग ही कर रहे भर्ती घोटाला : करण दलाल
कांग्रेस के विधायक करण दलाल ने भर्तियों में सिफारिशों का खुलासा होने सरकार को घेरा है। उनका आरोप है कि सरकार के लोग भर्तियों में घोटाले कर रहे हैं। सरकार समान विकास का केवल दावा ही करती है। योग्य लोगों को नौकरी नहीं मिलती है और सिफारिश से भाजपा नेताओं के लोग नौकरी पर लग जाते हैं। 
--
आप बनाएगी मुद्दा : नवीन जयहिंद
नगर निगम में आउट सोर्सिंग में भर्तियों की सिफारिश में विधायक, सीएम ऑफिस, ओएसडी के नाम का खुलासा होने पर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश संयोजक नवीन जयहिंद ने कहा कि इसे मुद्दा बनाया जाएगा। लोगों को बताया जाएगा कि किस तरह से भर्तियों में सरकार खेल कर रही है। वहीं, जिलों में भर्ती होने के कारण इस तरह के मामले बढ़ेंगे। उनका कहना है कि सिफारिश करके भर्तियां कराने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें