फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खेल विभाग के सुपुर्द नहीं किया या गांव सुरेहली स्थित स्टेडियम

Tue, 12 Nov 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव सुरेहली ​स्थित खेल स्टेडियम के ​भवन की हालत खस्ता। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। गांव सुरेहली में करीब 2.38 करोड़ की लागत से दस एकड़ में बनाए गए स्टेडियम को दो वर्ष बाद भी लोक निर्माण विभाग ने खेल विभाग को सुपर्द नहीं किया है। इसकी वजह से स्टेडियम की हालत दयनीय है।
स्टेडियम को खेल विभाग के सुपुर्द करने के लिए लोकनिर्माण विभाग से पत्र व्यवहार किया गया लेकिन स्टेडियम में न तो कमियों को दूर किया गया और न ही इसे सुपुर्द किया गया। स्टेडियम के भवन का एक छोर दीार से काफी दूर हट जाने से ग्रामीण किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। दो साल से तैयार खड़े स्टेडियम भवन की हालत खस्ता होती जा रही है। परिसर में लगे टाइल भी उखड़ रहे हैं। सीढ़ियां भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं। स्टेडियम में ना बिजली है ना ही पानी का अभी प्रबंध किया गया है। जेनरेटर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


वर्जन:

सुरेहली स्टेडियम को ठेकेदार ने 30 अगस्त 2022 को 2.38 करोड़ की लागत से तैयार कर दिया था। कुछ कमियां रह गई थीं, उन्हें भी जल्द ही दूर कर इसे खेल विभाग के सुपुर्द किया जाएगा।- प्रदीप सुहाग, कनिष्ठ अभियंता, लोकनिर्माण विभाग

स्टेडियम में कुछ कमियां हैं। भवन की खिड़कियों के कुछ शीशे टूटे हुए हैं। इनको ठीक करवाने के बाद खेल विभाग स्टेडियम को अपने अधीन ले लेगा।- मदनपाल, जिला खेल अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन




क्या कहना है लोगों का:

-क्षेत्र में भी स्टेडियम बना है। स्टेडियम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं लेकिन अभी संसाधन नहीं हैं। यहां खिलाड़ियों के लिए कोच व खेलों का सामान भी उपलब्ध करवाया जाए।- भगवान सिंह

-सुरेहली गांव में बने स्टेडियम में सभी सुविधाएं प्रशासन उपलब्ध करवाए जाएं। सभी खेलों के कोच नियुक्त किए जाएं ताकि युवाओं को लाभ मिले। - गिरीश कुमार


-जब तक स्टेडियम के भवन की दशा ठीक नहीं की जाती है तबतक खेल विभाग स्टेडियम को अपने सुपुर्द में नहीं लेगा।- सुमनलता, सरपंच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें