फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किसान की पोशाक में आती है मेहनत की महक

Thu, 15 Feb 2024 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। चौधरी छोटूराम की जयंती पर चौधरी छोटूराम पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यातिथि सांसद बृजेंद्र सिंह रहे। उन्होंने पूजा में शामिल होते हुए हवन में आहुति देकर शांति की कामना की। सांसद की मां और जींद के उचाना से पूर्व विधायक प्रेम लता ने भी शिरकत की।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि मेरे पिता हमेशा चौधरी छोटूराम के कदमों पर चलते रहे हैं। मेरी छोटूराम पार्क की सबसे पुरानी यादें वसंत पंचमी की है। चौधरी छोटूराम कहते थे कि जिस किसान की पोशाक से मेहनत की महक आती है, वही मेरा पुत्र है। इसलिए मुझे दूसरी शादी की जरूरत नहीं है। इसमें डॉ. एसएस सांगवान और कृष्णा सांगवान को सोसाइटी और किसानों के लिए कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। नरेंद्र नांदल ने 1 लाख 11 हजार, राज सिंह 21 हजार और कुलबीर सिंह ने 21 हजार राशि दी। मौके पर नरेंद्र नांदल, डॉ. एसएस सांगवान, राज सिंह और कुलबीर सिंह रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें