फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बाहर खुली थी दुकान...पर महिला को घर में आते-जाते किसी ने नहीं देखा

विज्ञापन
रोहतक के अजायब गांव में वह ड्रम, जिसमें दो माह के बच्चे को डुबोकर मारा गया। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। महम उपमंडल के गांव अजायब में दो माह के बच्चे की हत्या का राज गहराता जा रहा है। पुलिस को सुराग लगा है कि मकान के नजदीक एक दुकान खुली हुई थी, जबकि दूसरी गली में काफी संख्या में ग्रामीण बैठे थे। इसके बावजूद किसी ने आरोपी महिला को घर में आते या जाते नहीं देखा। पुलिस गांव में पहुंचकर ग्रामीणों के बयान दर्ज करेगी।
दूसरी तरफ बुधवार को दो माह के बच्चे का शव पुलिस ने परिजनों को सौंपा दिया। बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट तीन दिन बाद आएगी, जिसमें पता लग सकेगा कि डूबने से मौत हुई है या गला दबाया गया है। पीजीआई से छुट्टी के बाद घर लौटी बच्चे की मां प्रियंका से भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को झारखंड के गांव लेम्बुआ, जिला चितरा निवासी प्रियंका ने शिकायत दी थी कि जुलाई 2024 में उसकी शादी मोहित निवासी अजायब से हुई। सुबह उनका पति मोहित दुकान पर लाखन माजरा चला गया। वह घर पर दो माह के बेटे जैविक के साथ अकेली थी।
विज्ञापन

एक महिला आई और उसे धक्का देकर उसके बेटे को उठाकर ले गई। वह बेहोश होकर गिर गई। उसकी चाची शीला व जेठानी संतोष आईं। दोनों ने उसे उठाया और जैविक को तलाश किया। जैविक का शव 200 लीटर पानी के ड्रम में मिला। अज्ञात महिला ने उसके बेटे की हत्या की है। महम थाने में अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।

रोहतक के अजायब गांव में वह ड्रम, जिसमें दो माह के बच्चे को डुबोकर मारा गया। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें