41 सेक्टर-3 स्थित सीनियर सिटीजन क्लब में अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस पर संबोधित करते ऑल सेक्ट
रोहतक। सेक्टर-3 स्थित सीनियर सिटीजन क्लब में अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस मनाया गया। क्लब में सिविल अस्पताल की ओर से निशुल्क शिविर भी लगाया गया। 70 वर्ष से अधिक वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। ऑल सेक्टर्स आरडब्ल्यूए संयोजक कदम सिंह अहलावत ने बताया कि क्लब में आर्य समाज के सहयोग से हवन करवाया गया। वरिष्ठ सदस्य प्यारेलाल खासा को सम्मानित किया। इस दौरान चंदन सिंह मलिक, सचिव सूरजमल मलिक, कटार सिंह, इंद्र सिंह हुड्डा, एमएस देशवाल, रामहेर, लाकड़ा, किताब सिंह मलिक, हेमचंद मलिक आदि मौजूद रहे।