फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीएम को साैंपी एमडीयू कुलपति के खिलाफ प्रमाणों की फाइल

Thu, 02 Oct 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
20 मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अपनी मांगों को लेकर मांग पत्र देते छात्र नेता प्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के कुलपति राजबीर सिंह के दस्तावेजों व नीट परीक्षा में धांधली के आरोपों के प्रमाण को लेकर विवि के शोधार्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। उन्होंने मुकदमा दर्ज करने व कुलपति पर कार्रवाई की मांग की।
छात्र नेता प्रदीप देशवाल ने मुख्यमंत्री को दस्तावेजों की फाइल सौंपते हुए कहा कि एमडीयू के सभी घोटालों के प्रमाण इस फाइल में हैं। आरोप है कि कुलपति के कार्यकाल में हजारों पेड़ चोरी करके बेचे गए। कुलपति के आदेश पर पेड़ चोरी, लोहे के पाइप चोरी, गमले चोरी की बहुत सारी घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब तो नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में भी धांधली की गई जिसके प्रमाण सार्वजनिक हो चुके हैं लेकिन मामले को दबाया जा रहा है। नीट परीक्षा में कई व्यक्ति संदिग्ध थे और मोबाइल फोन तक प्रयोग हुए हैं। कुलपति निवास पर गमले भी पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

रिहायशी इलाके में गर्ल्स हॉस्टल के पास इस प्रकार का मामला सामने आया है जिसमें लड़कियों के स्वास्थ्य को जोखिम में डाल रहे हैं। सीएम ने सभी बातों को संज्ञान में लेते हुए जल्द जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें