फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दोपहर तक भीषण गर्मी ने झुलसाया, फिर बौछार से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में वीरवार को दोपहर तक भीषण गर्मी रही। दोपहर बाद बारिश की हल्की बौछार आई। इसके बाद जिले के आसपास हुई बारिश के कारण ठंडी हवाओं से राहत मिलती दिखाई दी। शाम करीब साढे़ सात बजे तक तेज हवाएं चलती रहीं लेकिन तापमान में इसका असर हल्का ही देखने को मिला।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। जिले में 6, 7 व 10 जून को बारिश की संभावना है।
इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि, इसके बाद तापमान बढ़ सकता है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 128 रहा। यह मध्यम श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पिछले पांच दिन में यूं बदला तापमान (डिग्री सेल्सियस) :
तारीख अधिकतम न्यूनतम
4 जून 42.1 24.2
3 जून 40 22.8
2 जून 38.3 21.8
1 जून 34.3 21.4
31 मई 33.5 21.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें