46- भिवानी स्टैंड पर ट्रैफिक व्यवस्था बनाते पुलिस कर्मी। संवाद
रोहतक। जन्माष्टमी पर्व पर शहर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कच्चा बेरी रोड से झज्जर रोड तक रूट डायवर्ट किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने 6 जगहों पर नाके लगाए थे। भिवानी स्टैंड से लेकर आशोका फोटोस्टेट तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रखी गई जबकि चार पहिया वाहनों को एलिवेटेड रोड से जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। इस दौरान लोगों को पैदल ही आगे जाने दिया गया। जन्माष्टमी पर दुर्गा भवन मंदिर व अन्य मंदिरों में उमड़ी भीड़ के कारण जाम की स्थिति न बने इसलिए यह व्यवस्था की गई थी। पुलिस जवानों ने जगह-जगह तैनात रहकर यातायात को सुचारु बनाए रखा। संवाद