फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया रुक्मिणी विवाह का प्रसंग

Fri, 04 Sep 2026 09:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
45-उमेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने पहुंचे विधायक भारत भूषण बतरा व अन्य।
विज्ञापन
रोहतक। झंग कॉलोनी स्थित श्री उमेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह कथा मंदिर के 22वें वार्षिक उत्सव और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में हो रही है। शुक्रवार को कथा के छठे दिन कथा व्यास मानस पंकज शास्त्री ने रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया। विधायक भारत भूषण बतरा शुक्रवार को कथा में मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कथा स्थल पर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। पुजारी जय शास्त्री ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सचिव धर्मेंद्र कथूरिया, बिट्टू सचदेवा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण करने के लिए मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें