जींद। 59वीं हरियाणा राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में रोहतक की टीमों ने विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन किया।
हैंडबॉल के अंडर-17 आयु वर्ग में रोहतक की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-14 लड़कियों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भी रोहतक की टीम तीसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। समापन अवसर पर विजेता टीमों और खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया।