फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बरसाती पानी निकासी की लाइन दबाकर छोड़ी सड़क, दिनभर उड़ती रहती है धूल

विज्ञापन
फोटो 01 महम स्थित क्रांति चौक पर बस के साथ उड़ती धूल । संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
महम। कॉलेज से लेकर पंजाब नेशनल बैंक तक जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से सड़क के बीचोबीच बरसाती पानी की लाइन करीब 10 दिन पहले दबाई गई थी। लाइन दबाने के बाद प्रशासन सड़क का निर्माण करना ही भूल गया। सड़क पर पड़ी मिट्टी दिनभर उड़ती रहती है। इससे क्षेत्र के लोगों व सड़क से आवागमन करने वालों की परेशानी बनी हुई है।
कॉलेज मैदान में पांच अप्रैल को होने वाली रैली में सीएम का काफिला यहीं से जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत की आस जगी है। उन्होंने प्रशासन से सड़क के सुधार व धूल की समस्या से निजात दिलाने की अपील की है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के जेई कुलभूषण राठी का कहना है कि पाइप लाइन बिछाने की जिम्मेदारी जन स्वास्थ्य विभाग की है। उनका काम पूरा होने पर पीडब्ल्यूडी सड़क निर्माण करेगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


कस्बे में कॉलेज से लेकर पंजाब नेशनल बैंक तक जन स्वास्थ्य विभाग की मुख्य सड़क है। यहां दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। सड़क खोदने के बाद प्रशासन इसे दुरुस्त करना भूल गया। इस कारण इलाके में पूरा दिन धूल उड़ती रहती है। यह धूल लोगों की परेशानी बनी हुई है।
- अशोक धवन, महम

जर्जर हाल सड़क पर मिट्टी पड़ी है। प्रशासन ने पाइप लाइन बिछाने के बाद न तो मिट्टी हटाई, न सड़क बनाई। इस कारण उड़ती धूल ने सांस लेना मुश्किल कर दिया है। धूल के कारण सांस, एलर्जी व टीबी के रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
- सत्यवीर भराण, महम

कस्बे की मुख्य सड़क ही जर्जर हाल है। इस ऊबड़-खाबड़ सड़क से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। इससे यहां के दुकानदारों का काम भी प्रभावित हो रहा है। पानी के छिड़काव की मात्र औपचारिकता निभाई जाती है। कॉलेज मैदान में पांच अप्रैल को होने वाली रैली में सीएम का काफिला यहीं से जाएगा। इससे राहत की आस जगी है।
- अरुण रोहिला, महम

कस्बे की मुख्य सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी को करना है। इसके लिए अब तक टेंडर जारी नहीं हुआ है। ऐसे में सीएम के आगमन पर भी पानी का छिड़काव कर ही धूल से निजात दिलाने की तैयारी है। समस्या का स्थायी समाधान अभी नजर नहीं आ रहा है। इससे इलाके के लोग आहत हैं।
- जोगेंद्र अहलावत, महम।
वर्जन
पाइप लाइन बिछाने की जिम्मेदारी जन स्वास्थ्य विभाग की है। उनका काम पूरा होने पर पीडब्ल्यूडी सड़क निर्माण करेगा। सड़क जल्दी बनाने का प्रयास जारी है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

- कुलभूषण राठी, जेई, पीडब्ल्यूडी
वर्जन
सड़क पर अभी काम चल रहा है। इसका लेवल किया जा रहा है। लोगों की सुविधा के लिए रोज पानी के छिड़काव की जिम्मेदारी ठेकेदार की लगाई गई है। जल्द सड़क निर्माण किया जाएगा।
- सुरजीत मलिक, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग

फोटो 01 महम स्थित क्रांति चौक पर बस के साथ उड़ती धूल। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें