फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीएम आगमन से पहले बनाई सड़क, लोग बोले-सीएम आते रहें, तभी जागते हैं अधिकारी

विज्ञापन
महम में सीएम के आगमन से पहले सड़क दुरुसत करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन

महम (रोहतक)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रविवार को होने वाली विकास रैली ने डेढ़ साल से जर्जर पड़ी इलाके की सड़कों को दुरुस्त करा दिया हैं। अनाज मंडी में रबी फसलों की खरीद के चलते पहली बार राजकीय महाविद्यालय में हो रही रैली में सीएम के आगमन के चलते कर्मचारी सड़क बनाने में जुटे रहे। कमल, राकेश व जोगेंद्र ने कहा कि सीएम के आगमन से ही सड़क सुधर रही है। सीएम आते रहें, तभी अधिकारियों की नींद टूट पाती है।
सीएम रैली में डेंटल व ईएनटी के मोबाइल अस्पताल का भी शुभारंभ करेंगे। महम में बरसाती पानी निकासी के लिए करीब डेढ़ साल पहले पाइप लाइन बिछाई गई थी। इसके लिए मुख्य सड़क तोड़नी पड़ी थी। लाइन बिछाने के बाद सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए। इस कारण यहां से आवागमन करना परेशानी भरा बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों की आवाजाही के चलते दिनभर धूल उड़ती रहती थी। सीएम आगमन के कारण अब इन गड्ढों को भरने व उड़ती धूल को रोकने के लिए पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी देर शाम तक सड़क बनाने में जुटे रहे। कमल, राकेश व जोगेंद्र ने कहा कि सीएम के आगमन से सड़क सुधर रही है। इससे धूल से कुछ राहत मिलेगी।

10 सभा स्थल के बाहर सड़क के गड्ढे दुरुस्त करने में लगे कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें