फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कई दिनों से बंद झज्जर से बहादुरगढ़ आने वाला मार्ग चालू

विज्ञापन
16jjrp17- झज्जर। झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर दोनों तरफ का रास्ता चालू। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर पिछले कई दिनों से बारिश का पानी भरा होने के चलते बंद किया गया रोड चालू किया गया है। रोड पर भरे पानी को कम किए जाने के बाद रोड को सुचारू किया गया। रोड चालू होने के बाद बहादुरगढ़ से झज्जर की तरफ से आने वाले वाहनों को सुविधा मिली है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले बहादुरगढ़ से झज्जर की तरफ आने वाले रोड को बारिश का पानी भरा होने के चलते दो जगहों से बंद किया गया था जिस कारण बहादुरगढ़ की तरफ से झज्जर आने वाले वाहन चालक अपने वाहनों को गलत दिशा से लेकर आ रहे थे।
अमर उजाला की तरफ इस इसको लेकर खबर प्रकाशित की गई थी, जिसके बाद रोड का पानी निकाले जाने के बाद रोड को सुचारू रूप से चालू किया गया है। जहां से बारिश का पानी भरा होने के कारण रोड टूटा हुआ था वहां पर गड्ढों को भी भरा गया है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ रोड पर फ्लाईओवर व शहीदी पार्क के पास पानी भरा होने के कारण रोड को बंद किया गया था। वहीं अब बहादुरगढ़ से झज्जर की तरफ आने वाले रास्ते का चालू किए जाने के बाद लोगों को सुविधा मिली है।
इससे पहले वाहन चालक अपने वाहनोंं को बहादुरगढ़ रोड पर फ्लाईओवर के पास से गलत दिशा से लेकर चलते थे और अग्रसेन चौक तक दो जगहों पर पानी भरा होने के कारण गलत दिशा तक पहुंचते थे।

16jjrp17- झज्जर। झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर दोनों तरफ का रास्ता चालू। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें