फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 2 करोड़ से बनी सड़क 10 दिन में दे गई जवाब, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कलानौर से निगाणा व सांगाहेड़ा गांव को जोड़ने वाली करीब दो करोड़ की लागत से बन रही 11 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण पूरा होने से पहले ही दम तोड़ती नजर आ रही है। महज 10 दिन में ही सड़क कई स्थानों से उखड़ गई। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है। निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है। सरपंच भगता सिंह, नवीन कादयान, सोनू निगाना, राजेश सिक्का, विकास पसरिजा, बह्रानंद, अतुल सिक्का, कृपाल सिंह, कृष्ण लाल साहनी ने शिकायत में बताया कि निर्माण से पहले पुरानी सड़क की सफाई नहीं की गई। न ही पुरानी परत व मिट्टी हटाई गई। बिना किसी ठोस तैयारी के उसी आधार पर रोड़ी और तारकोल डाल दी गई। इस कारण सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के किनारों पर भी मिट्टी के ऊपर ही निर्माण सामग्री बिछा दी गई। तारकोल की मात्रा कम होने का आरोप है। मामले की शिकायत मिलने पर कष्ट निवारण कमेटी सदस्य गुलशन दुआ निगाना में ग्रामीणों के बीच में पहुंचे और सड़क का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सड़क में खामियों के चलते उन्होंने ग्रामीणों की समस्या को सुनकर मौके पर ही एसडीओ मनीष मल्होत्रा और जेई राजेश सिंधवानी को बुलाया। अधिकारियों ने माना कि कुछ स्थानों पर निर्माण गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जहां सड़क खराब पाई गई है, वहां की परत को हटाकर दोबारा मानकों के अनुसार निर्माण कराया जाएगा। फिलहाल एहतियातन निर्माण रुकवा दिया गया है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते गुणवत्ता पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में भी ऐसी समस्याएं सामने आती रहेंगी। उन्होंने मांग की कि दोषी ठेकेदार और निर्माण एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि जनता के धन का सही उपयोग हो और टिकाऊ विकास कार्य सुनिश्चित हो सके।
वर्जन

सड़क निर्माण फरवरी तक रुकवाया गया है। सड़क पर जहां खामियां हैं, वहां से दोबारा बनाया जाएगा। फिलहाल ठेकेदार का भुगतान नहीं किया गया है। सड़क निर्माण में ग्रामीणों की संतुष्टि करवाई जाएगी।
विज्ञापन


- मनीष मल्होत्रा, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें