संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में लाइब्रेरी के पीछे वाली सड़क करीब एक साल से खस्ताहाल है। सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है। रोड़ियां उखड़ चुकी हैं। इस कारण धूल उड़ती रहती है जिससे विद्यार्थियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विद्यार्थियों का कहना है कि तीन माह पहले बदहाल सड़क की शिकायत कुलसचिव डाॅ. कृष्णकांत से की थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विवि प्रशासन पर आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में कई चीजों पर अनावश्यक खर्च किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ जहां सबसे ज्यादा सुधार की जरूरत है, वहां ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विद्यार्थियों ने जल्द सड़क की मरम्मत की मांग की है। यदि इस पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
-
एमडीयू में लाइब्रेरी के पीछे वाली सड़क टूटी हुई है जिससे विद्यार्थियों को परेशानी होती है। विद्यार्थियों का फंड ऐसी जगह खर्च किया जा रहा है जहां जरूरत नहीं है। जिस जगह जरूरत है, वहां काम ही नहीं किया जा रहा है।
- अमित, अध्यक्ष एसएफआई (स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया)
तीन माह पहले कुलसचिव को बदहाल सड़क की शिकायत दी थी लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। जब पूरे कैंपस में टाइलें बिछाई गई थीं, उस समय विवि प्रशासन ने सड़क निर्माण का काम नहीं करवाया।
- विक्रम सिंह डुमोलिया, अध्यक्ष डाॅ. आंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन
04. एमडीयू में लाइब्रेरी की पीछे वाली सड़क की उखड़ीं रोड़ियां। संवाद
04. एमडीयू में लाइब्रेरी की पीछे वाली सड़क की उखड़ीं रोड़ियां। संवाद