फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 लाख की बरामदगी बनी पुलिस के लिए चुनौती, भिवानी जाएगी जांच टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हिसार रोड स्थित दो फैक्टरी में काम करने वाले 550 श्रमिकों का सितंबर माह का वेतन 1 करोड़ 5 लाख रुपये हड़पने के मामले में गिरफ्तार यूपी के मोदीनगर निवासी अरविंद भार्गव को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां दो दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के कारण न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया। अब पुलिस मामले में बचे 65 लाख की रिकवरी करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

जांच में खुलासा हुआ है कि हड़पी गई राशि में से 42 लाख में दो प्लॉट भिवानी में खरीदने की बात सामने आ रही है। अब पुलिस भिवानी पहुंच कर जांच पड़ताल करेगी, ताकि हड़पी राशि की पूरी रिकवरी हो सके। अभी तक पुलिस मोदीनगर में छापा मारकर आरोपी अरविंद भार्गव से 40 लाख रुपये बरामद कर सकी है, जो उसने जमीन के अंदर दबा रखे थे। आर्थिक अपराध जांच शाखा प्रभारी एसआई राजू सिंधु ने बताया कि आरोपी विकास व उसकी महिला मित्र की शनिवार को चार दिन की रिमांड अवधि खत्म हो रही है। उससे पहले बाकी राशि बरामद करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें