फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नए साल में राजमहल सा सजेगा रेलवे स्टेशन, फरवरी में पांच और सिटी बसों की मिलेगी सौगात

Sun, 28 Dec 2025 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
11...बलराम मीना, स्टेशन अधीक्षक। - फोटो : mrt
विज्ञापन
रोहित राठौर
विज्ञापन

रोहतक। साल 2026 में परिवहन क्षेत्र के लिए नए बदलाव और विस्तार की उम्मीद बढ़ रही है। लंबे समय से अमृत भारत योजना के तहत चल रहा रोहतक रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। नए साल में इसके उद्घाटन की उम्मीद है। लाइट लगने के बाद बाहर से देखने पर रात को राजमहल सा सजा दिखाई देगा। साथ ही फरवरी में पांच और सिटी बसें रोडवेज डिपो शामिल होंगी।
पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हुडा कॉम्पलेक्स में नई पार्किंग शुरू होगी। रोडवेज से मनाली, लखनऊ व शिमला तक बसों के संचालन की योजना बनाई जा रही है। उम्मीद है कि अगले साल यात्री रोडवेज से मनाली और लखनऊ तक भी सफर कर सकेंगे। शहर में डीजल से चले वाले ऑटो सीएनजी व पेट्रोलयुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मशाला प्रबंधक सुरेंद्र सिवाच ने बताया कि डिपो में 50 इलेक्ट्रिक बसें शामिल होनी हैं। पांच बसें चल रही हैं जबकि फरवरी में पांच बसें और शामिल हो जाएंगी। इनके लिए बस स्टैंड परिसर में 3.5 एकड़ में 14 करोड़ से बनने वाले चार्जिंग स्टेशन की भी तैयारी शुरू हो जाएगी। महम में बाईपास के पास नया बस स्टैंड बनाने के लिए जिला प्रशासन का जमीन का प्रस्ताव भेजा गया। यह कार्य भी गति पकड़ सकता है।
रेलवे की ओर से भी साल 2023 से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 29 करोड़ रुपये की लागत से किए जा रहे सुधारीकरण का कार्य 85 प्रतिशत किया जा चुका है। रोहतक भिवानी रेलवे लाइन डबलिंग का कार्य भी साल 2026 में खत्म होने की उम्मीद है। संवाद

745 रुपये में बैजनाथ तक रोडवेज से कर सकेंगे सफर
फोटो :

रोहतक से बैजनाथ के लिए अगले साल रोडवेज बस का संचालन शुरू हो जाएगा। करीब 600 किलोमीटर सफर के लिए अनुमानित 745 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा भी अन्य कई परियोजनाएं अगले साल यात्रियों को राहत देंगी। संचालन तिथि जारी की जाएगाी।
- हंसराज, रोडवेज प्रबंधक, रोडवेज
-
स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियां लगने की उम्मीद
इंजीनियरिंग विभाग की ओर से स्टेशन पर निर्माण नए साल में पूरा हो जाएगा। स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियों की सौगात मिल सकती है। रोहतक-गोहाना-पानीपत रेलवे एलिवेटेड पुल के दोहरीकरण का भी कार्य किया जा रहा है। इस पर भी रेलवे लाइन डालने का कार्य किया जाएगाा।
विज्ञापन

- बलराम मीना, स्टेशन अधीक्षक
-
यह रहा साल 2025 में खास
- शहरवासियों को पांच सिटी बसों की सौगात मिली
- डिपो को 10 नई एसी व 35 सामान्य रोडवेज बसें मिलीं
- रोहतक से वृंदावन के लिए एसी बसों का संचालन
- उदयपुर सिटी के लिए साप्ताहिक ट्रेन का संचालन
- रोहतक-पानीपत रेल लाइन के 714 करोड़ से दोहरीकरण की सौगात
- अस्थल बोहर से रेवाड़ी रेलवे लाइन के 752 करोड़ से दोहरीकरण की सौगात
- कारोबार के लिए आईएमटी क्षेत्र में दूध उत्पादों के विस्तार के दूसरा प्लांट स्थापित
- हरियाणा का जापान की कंपनी के साथ आईएमटी के लिए समझौता हस्ताक्षर
-
कड़वी यादें :
- साल 2025 में डिपो में 100 से अधिक कर्मचारियों की भर्ती नहीं।

- सितंबर में बस के दरवाजे से महिला यात्री गिरकर चोटिल।
- पानीपत में रोहतक डिपो की एसी बस का ब्रेक डाउन से सड़क हादसा।
- करनाल के घरौंडा में डिपो की लीज बस से दो लोगों की मौत।
- जुलाई में रेलवे स्टेशन पर महिला की गोली मारकर हत्या।
- दिसंबर में हिसार आईडीसी क्षेत्र के एक उद्योग में बॉयलर फटने से युवक की मौत।

मेगा परियोजना के तहत 220 करोड़ का होगा निवेश
एक निजी कंपनी के निवेश से रोहतक और आसपास के उद्यमियों को ऑटोमोटिव, फर्नीचर, इंटीरियर, पर्यावरण, जीवन रक्षक सामग्री और सौंदर्य प्रसाधन जैसे क्षेत्रों के लिए कच्चा माल आसानी से उपलब्ध होगा। इससे आईएमटी रोहतक का औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत होगा और प्रदेश को राजस्व में बढ़ोतरी के साथ अंतरराष्ट्रीय पहचान भी मिलेगी। एसएसआईआईडीसी (हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम) के इंजीनियरिंग विभाग से एसडीओ संदीप ने बताया कि नई औद्योगिक प्लांट भी लगने की संभावना है। आईएमटी क्षेत्र के लिए 35 करोड़ की लागत से जलघर के विस्तार की तैयारी की जारी है।

11...बलराम मीना, स्टेशन अधीक्षक।- फोटो : mrt

11...बलराम मीना, स्टेशन अधीक्षक।- फोटो : mrt

11...बलराम मीना, स्टेशन अधीक्षक।- फोटो : mrt

11...बलराम मीना, स्टेशन अधीक्षक।- फोटो : mrt

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें