फोटो 100: सब्जी मंडी में एक दुकान से सैंपल लेते जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजेश। संवाद
बहादुरगढ़। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को सब्जी मंडी में छापेमारी की। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजेश की अगुवाई में टीम ने दो दुकानों से पनीर के तीन सैंपल लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
विभाग की टीम के मंडी में पहुंचते ही पनीर और घी समेत अन्य खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई की भनक लगते ही कई पनीर विक्रेता अपनी दुकानें बंद कर मौके से निकल गए। टीम ने उन्हें जांच के लिए सुरक्षित किया। संवाद