फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पंचायत में प्रस्ताव पास, खैरड़ी में 14 को होगा आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी गोदामों में नए गेहूं का भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए विभाग ने लिया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। अप्रैल के साथ ही मई का राशन भी उपभोक्ताओं को इसी माह मिलेगा। राशन डिपाे पर जिसका वितरण शुरू कर दिया गया है। जिले में 252 राशन डिपो हैं जबकि 1,48,310 राशन कार्ड धारक हैं।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि सरकार के निर्देश पर अप्रैल में डिपो धारकों को अप्रैल एवं मई के गेहूं की एलोकेशन प्राप्त हुई है। दोनों माह के गेहूं का एक साथ इसी माह वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, गेहूं वितरण होने से सरकारी गोदामों में नए गेहूं का भंडारण करने की क्षमता अधिक होगी और उपभोक्ताओं को भी दो माह का गेहूं एक बार में ही मिल सकेगा।
प्रत्येक लाभार्थी को दोनों महीनों का गेहूं प्राप्त करने के लिए पीओएस के माध्यम से अलग-अलग बायोमीट्रिक करना होगा। सभी पात्र लाभार्थियों को दोनों माह का गेहूं निशुल्क दिया जाएगा। पात्र लाभार्थियों को अप्रैल का संपूर्ण राशन जैसे गेहूं (निशुल्क), चीनी व तेल का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

मई की एलोकेशन का केवल गेहूं (निशुल्क) वितरित किया जाएगा। किसी भी लाभार्थी की कोई शिकायत है तो वे विभाग के टोल फ्री नंबर 1967 व 1800-180-2087 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें