झज्जर। जिले में मंडियों और खरीद केंद्रों से एक लाख 86 हजार 747 मीट्रिक टन गेहूं और 57 हजार 87.72 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है। खरीद एजेंसियों द्वारा 93 प्रतिशत सरसों व 76 प्रतिशत गेहूं की उठान है।
अनाज मंडियों व परचेज सेंटरों पर उठान कार्य तेजी से जारी है। डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि गेहूं खरीद की जानकारी देते हुए बताया कि झज्जर अनाज मंडी में 41 हजार 152 मीट्रिक टन, बादली अनाज मंडी में 10588 मीट्रिक टन, ढाकला अनाज मंडी में 8177 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी 46 हजार 172 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी से 20262 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 32776 मीट्रिक टन, छारा खरीद केंद्र पर 17 हजार 714 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ अनाज मंडी पर 987 मीट्रिक टन तथा आसौदा खरीद केंद्र पर 8883 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है।