फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: धान बेचने वाले किसानों की नहीं कम हो रही मुसीबत

Sun, 09 Nov 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
44...मंडी में अपनी समस्या बताते किसान। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। मंडी में पीआर धान घटने के साथ ही अन्य धान की आवक बढ़ गई है। इनकी खरीद आढ़ती कर रहे हैं मगर इनको भी बेचने में किसानों को पीआर धान बेचने की तरह परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि कम दाम में धान खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन

मंडी के ही एक आढ़ती से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि ग्यारह या इक्कीस किस्म के धान की खरीद एक्सपोर्टरों की मिल या एजेंसी की तरफ से की जाती है। आढ़ती इसमें बिचौलिए की भूमिका निभाते हैं। निजी मिल खरीदार या एजेंट की तरफ से ही धान को देखकर रेट तय किया जाता है। इसके लिए बारदाना की जिम्मेदारी भी धान खरीद वाली मिल या एजेंसी की है।
अब पीआर धान की आवक नहीं हो रही है। अब तक मंडी में 1,39,622 क्विंटल धान की आवक हुई है। इनमें से 1,38,694 क्विंटल खरीदा जा चुका है। 928 क्विंटल धान की खरीद बाकी है। मंडी से कुल 1,01,983 क्विंटल धान का उठान हो चुका है।
विज्ञापन


धान का सही दाम नहीं मिल रहा है। ग्यारह, इक्कीस धान का मूल्य चार हजार के स्थान पर 3700 लगाया जा रहा है। पहले यह चार हजार में बिका है। अब मनमाना रेट लगाया जा रहा है। -ओमप्रकाश, ब्राह्मणवास।

धान को कम दाम पर खरीदकर पर्ची लगाकर छोड़ा जा रहा है। इसके बाद उसका उठान भी नहीं किया जा रहा है। एक किस्म के धान को भी मनमाने रेट में खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन

-जयपाल, मकड़ौली।

44...मंडी में अपनी समस्या बताते किसान। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें