फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नाटक से दिखाई मुंबई में बुद्धिजीवी को असुरक्षित महसूस करने की दास्तां

Thu, 11 Jun 2026 07:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
32-सुपवा के मिनी ऑडिटोरियम में नाटक बियोंड द इमेजिनेशन का मंचन करते छात्र। स्रोत- सुपवा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसी सुपवा) में बुधवार को नाटक बियोंड द इमेजिनेशन के तीन दिवसीय मंचन का दूसरा दिन रहा। छात्रों ने मुंबई में भीड़ के बीच रहते हुए बुद्धिजीवी व्यक्ति के स्वयं को अकेला और असुरक्षित महसूस करने की दास्तान को रेखांकित किया। बियोंड द इमेजिनेशन के वीरवार को होने वाले दो शो के साथ इसका समापन किया जाएगा।
मंगलवार शाम के शो के दौरान हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी ने बतौर अतिथि शिरकत की और बुधवार को हरियाणा कला परिषद के अतिरिक्त निदेशक बिंदर दनोदा व गगन हरियाणवी ने बतौर अतिथि छात्रों की हौसला अफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को नाटक के दो शो दोपहर 3.30 बजे व शाम 6.30 बजे होंगे। इनमें थियेटर, नाटक व कला प्रेमियों के लिए एंट्री निशुल्क रहेगी। नाटक का निर्देशन एनएसडी से स्नातक सुशील कांत ने किया तो प्रोडक्शन डिजाइन की जिम्मेदारी बिपिन गोबाले ने संभाली।
नाटक के मंचन के दौरान सुपवा के कुलपति डॉ. अमित आर्य, डॉ. अजय कौशिक, महेश टीपी, विनय कुमार व डॉ. शैली खन्ना आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें