04जेएनडी17: जुलाना में सांग करते कलाकार। स्रोत : शहरवासी04जेएनडी17: जुलाना में सांग करते कलाक
जुलाना। कस्बे के मेन बाजार में रविवार देर शाम लोक संस्कृति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सांगी तकदीर के कलाकारों द्वारा प्रसिद्ध पिंगला–भरतरी सांग का मंचन किया गया। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उमड़े। सांग की शुरुआत पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों के साथ हुई। कलाकारों ने राजा भरतरी और पिंगला की कथा को अपने सशक्त अभिनय, संवाद अदायगी और भावपूर्ण गायन के माध्यम से जीवंत कर दिया। मंचन के दौरान भक्ति, त्याग और जीवन के सत्य को दर्शाते प्रसंगों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। खासकर भरतरी के वैराग्य धारण करने और सांसारिक मोह से विरक्त होने के दृश्य पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।