27सीटीके25...पहरावर में परशुराम जयंती समारोह से पहले संवारी गई सड़क। संवाद
रोहतक। पहरावर गांव में 30 मई को परशुराम जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल होंगे। इसके चलते आयोजन की तैयारी जोरों पर है। 15 दिन पहले तक बदहाल नजर आने वाला इलाका, अब बदला-बदलना सा नजर आने लगा है। सीएम आगमन को लेकर यहां की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है।
समारोह में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव न्योता दे रहे हैं। स्थल की तरफ जाने वाली सड़कों से लेकर मैदान को संवारने में प्रशासन ने पूरा जोर लगा दिया है। समारोह में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के भाजपा नेताओं की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।
मंगलवार को पूरे दिन समारोह स्थल की तरफ जाने वाली सड़कों को ठीक करने काम चलता है। समारोह स्थल से काफी दूर वाहन पार्किंग के लिए स्थाल निर्धारित किए गए हैं। इसके लिए रोलर से खेतों को समतल करने का काम किया जा रहा है। जहां सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे नजर आ रहे थे, अब उनको ठीक किया जा रहा है।
रैली स्थल के पास से मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली 12 फीट से 16 फीट की बनाई जा रही है। विभाग के कार्यकारी अभियंता अजय राठी ने बताया कि काम दो दिन में काम पूरा हो जाएगा।
27सीटीके25...पहरावर में परशुराम जयंती समारोह से पहले संवारी गई सड़क। संवाद