झज्जर। पुलिस की टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करने के मामले में आरोपियों को हथियार मुहैया करवाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक सोमबीर ने बताया कि सीआईए झज्जर की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि चार युवक हथियार सहित किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस टीम किलडोद गांव की बनी में पहुंची तो रोड से काफी अंदर की तरफ एक मोटरसाइकिल व स्कूटी दिखाई दी। पुलिस टीम ने आगे बढ़कर देखा पुलिस को देखकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। इससे पुलिस पार्टी बाल बाल बच गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों लड़कों को काबू कर लिया। पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपियों को दो अवैध हथियार व चार जिंदा कारतूस मुहैया कराने का आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अभिषेक निवासी सिलानी गेट झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
रोडवेज बस स्टैंड परिसर में लगी पानी की टंकी टूटी पड़ी टोटी । संवाद
रोडवेज बस स्टैंड परिसर में लगी पानी की टंकी टूटी पड़ी टोटी । संवाद
रोडवेज बस स्टैंड परिसर में लगी पानी की टंकी टूटी पड़ी टोटी । संवाद
रोडवेज बस स्टैंड परिसर में लगी पानी की टंकी टूटी पड़ी टोटी । संवाद