फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शिकायत करने वाले लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। फेक ईमेल आईडी बनाकर कर्मचारियों की देरी से आने की शिकायत करने वाले लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने के विरोध में एचएसईबी वर्कर्स यूनियन ने प्रदर्शन कर रोष जताया।
विज्ञापन

बिजली निगम परिसर में जुटे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कार्यालय के लाइनमैन मनदीप शर्मा ने फेक ईमेल बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बिजली मंत्री और मुख्यमंत्री को उनकी शिकायत की और बाद में पता चलने पर इसे डिलीट कर दिया गया। दोषी के खिलाफ कार्रवाई के लिए उपमंडल अधिकारी मोहित नांदल ने एक सप्ताह का समय मांगा था लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया।
कर्मचारियों का आरोप है, इस मामले में कनिष्ठ अभियंता उपमंडल अधिकारी को गुमराह कर रहे हैं, शिकायतकर्ता मनदीप शर्मा ने स्वीकार कर लिया है की शिकायत उसी ने की है। जब तक उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती तब तक यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर सिटी यूनिट प्रधान बलराज सिंधु, हरीश कुमार, नवीन कुमार, अशोक कुमार, ललित कुमार, सतबीर फौजी, विजेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, संदीप गोयत और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें