फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किडनी ट्रांसप्लांट के दो दिन बाद मरीज ने खाया दलिया

Thu, 08 Feb 2024 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआईएमस की मॉड्यूलर ओटी में भर्ती किडनी ट्रांसप्लांट के मरीज को ऑपरशेन के करीब 48 घंटे बाद बुधवार सुबह दलिया खिलाया गया। रात में खिचड़ी दी गई। फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है। चिकित्सकों की टीम लगातार उस पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

मरीज के परिजनों ने बताया कि गोहाना निवासी बलवान को चिकित्सक रोज चार लीटर पानी पिला रहे हैं। अभी ऑपरेशन के बाद यही खाना दिया जा रहा है। इससे मरीज के पाचन तंत्र में परेशानी नहीं होगी। पांच फरवरी को मरीज की किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी। इसके बाद से ही मरीज चिकित्सकों की निगरानी में है। इसे 14 फरवरी तक ओटी में डॉक्टरों की निगरानी में ही रखा जाएगा।
बलवान का दो दिन पहले ही किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपेरशन हुआ है। पीजीआईएमएस में यह अपनी तरह का पहला ऑपरेशन रहा। इसे लेकर कुछ दिनों से संस्थान में तैयारियां चल रही थी। डोनर मिलने के बाद मरीज को बुलाकर उसकी जांच की औपचारिकताएं पूरी कर उसका ऑपरेशन किया गया। इस सफल ऑपरेशन ने संस्थान के नाम भी नई उपलब्धी दर्ज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें