फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीसर खास की पंचायत को केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

Wed, 28 Jan 2026 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो 04 रोहतक के सीसरखास गांव के सरपंच प्रतिनि​धि को सम्मनित करते केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघे - फोटो : Samvad
विज्ञापन
महम (रोहतक)। गणतंत्र दिवस पर केंद्र के पंचायतीराज राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह बघेल ने खंड के गांव सीसरखास की पंचायत को सम्मानित किया। सरपंच अनुराधा की अनुपस्थिति में उनके पति धर्मेंद्र सिंहमार को यह सम्मान दिया गया। धर्मेंद्र सिंहमार ने बताया कि गांव में पीने के पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा व खेलों के विकास के लिए कार्य किया गया है। इसके अलावा मनरेगा के तहत सबसे ज्यादा काम मजदूरों को दिया गया। पंचायत ने इंडोर व आउटडोर स्टेडियम बनाए हैं। यहां से हर साल खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर को छू रहे हैं। गांव में पक्की गलियों के अलावा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यही कारण है कि केंद्र की ओर से सीसरखास की पंचायत को सम्मान मिला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें