रोहतक। करनाल के विधायक जगमोहन आनंद का कहना है कि विभाजन का ये दर्द उन्हें जीवनभर सालता रहेगा। वे पार्टी कार्यालय में 14 अगस्त को फरीदाबाद में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका का ये दंश जिस किसी ने भी देखा वह अपने संपूर्ण जीवन में नहीं भूल सकता। उस समय बहुत से लोगों ने अपनों को खोया था। 14 अगस्त के कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारी मिले उसे समय से निभाएं।
इस मौके पर जिला रणबीर ढाका, जिला प्रभारी सत्येंद्र परमार, रोहतक विभाजन विभिषिका टीम सदस्य अशोक खुराना, नरेंद्र खट्टर, अनिल मल्होत्रा, भूषण चुघ, बंसी विज, महामंत्री नितिन जैन, अभिनंदन शर्मा, हितेश गिरोत्रा, पंकज छाबड़ा, गुलशन दुआ, तरुण सन्नी, अंकित व अशोक सहगल मौजूद रहे।