फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नाटक में झलका पहलगाम का दर्द

विज्ञापन
डीएलसी सुपवा में फाउंडेशन डे पर छात्रों के साथ कुलपति डॉ अमित आर्य। स्रोत : सुपवा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। दादा लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विज़ुअल आर्ट्स (डीएलसी सुपवा) के सभागार में स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें कला, संस्कृति और परंपरा का प्रदर्शन किया गया। यहां 22 विद्यार्थियों ने पहलगाम की घटना पर 20 मिनट का नाटक प्रस्तुत किया। इसमें घटना का दर्द दर्शाया गया।
समारोह में अतिथियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। हरियाणवी लोकनृत्य व शहीद भगत सिंह पर भावपूर्ण रागनी प्रस्तुति की गई। इसे विभांशु वैभव ने लिखा व निर्देशित किया।
विज्ञापन


कुलपति डॉ. अमित आर्य ने कहा कि स्थापना दिवस हमारी प्रगति, हमारी चुनौतियों और हमारे साझा सपनों को दर्शाता है। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने केवल कलात्मक कौशल ही नहीं बल्कि सामाजिक मुद्दों और सांस्कृतिक विरासत के प्रति संवेदनशीलता भी दिखाई।
विज्ञापन

इसमें साहित्य, सिनेमा, चिकित्सा विज्ञान व अन्य क्षेत्रों के व्यक्ति शामिल हुए। कुलपति ने कहा कि इस वर्ष नवंबर में एलुमनाई मीट आयोजित की जाएगी। शाम को विवि परिसर में फैशन शो हुआ। इसे दिल्ली के कोरियोग्राफर हेमंत केला ने कोरियोग्राफ और श्याम सिंह राजपूत ने स्टाइल किया। यह शो सात थीम राउंड में हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें