फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: कार्यालय संचालक ने कराया मिस्त्री के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर के तिलक नगर में कार्यालय संचालक व फर्नीचर मिस्त्री के बीच मारपीट के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब कार्यालय संचालक संजीत निवासी मोखरा ने मिस्त्री पर मारपीट व कार के शीशे तोड़कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इससे पहले मिस्त्री के साथी के बयान पर संजीत व उसके साथियों के खिलाफ भी केस दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मोखरा निवासी संजीत ने शिकायत दी है कि उसका पुराना दिल्ली बाईपास पर इंटीयर डिजाइनिंग का कार्यालय है। उसने कार्यालय की डेकोरेशन का कार्य ठेकेदार गुरमेंद्र उर्फ सोनू सरदार निवासी डबवाली को दिया था। सोनू ठेकेदार तिलक नगर में रहता है। उसने कार्य फरवरी 2023 में तक पूरा करने के लिए कहा था। उसने समय पर काम नहीं किया, लेकिन पैसे मांगने आ गया। उसने पैसे देने से इंकार कर दिया। इससे नाराज होकर मिस्त्री अपने साथी जीवन सिंह, प्रवेश व अन्य के साथ आया और गालियां देने लगा। साथ ही विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। कृपाल निकाल कर वार किया। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कराया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उधर, मिस्त्री का साथी जीवन सिंह केस दर्ज करवाया चुका है कि संजीत व उसके साथी न तो पैसे दे और न मशीन के टायर भी उतार कर रख लिए। पैसे मांगने पर मारपीट की और जीवन की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें