फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: शिविर में 182 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मां दानो देवी धर्मार्थ ट्रस्ट की तरफ से गोहारा रोड पर 275वें रक्तदान व नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार को किया। शिविर में मुख्यातिथि के रूप में विधायक बीबी बतरा व विधायक इंदुराज नरवाल ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वैश्य शिक्षण संस्था के प्रधान नवीन जैन ने शिरकत की। शिविर की अध्यक्षता मेयर मनमोहन गोयल ने की। उन्होंने स्वामी कर्णपुरी व स्वामी परमानंद के सानिध्य में रक्तदाताओं को बैज लगाकर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में रक्तदाताओं के उत्साह को देखते हुए 182 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
विज्ञापन

विधायक भारत भूषण बतरा व विधायक इंदुराज नरवाल ने कहा कि एक यूनिट रक्त से तीन मरीजों की जान बचाई जा सकती है। जो व्यक्ति नियमित अंतराल पर रक्तदान करता है, उसके शरीर से बहुत सारी बीमारियां खत्म हो जाती हैं। शिविर की अध्यक्षता कर रहे मेयर मनमोहन गोयल ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। नवीन जैन ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। इसे मशीन में नहीं बनाया जा सकता, इसकी पूर्ति केवल रक्तदान के माध्यम से ही संभव है। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व हेलमेट देकर सम्मानित किया। वहीं, नेत्र जांच शिविर के दौरान डॉ. परमजीत और विजय रुहिल ने 222 लोगों की आंखे जांची और 189 लोगों को चश्में व दवाइयां वितरित की। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक तस्वीर सिंह हुड्डा, कोषाध्यक्ष नवनीत हुड्डा, राष्ट्रपति अवॉर्डी सुभाष गुप्ता, नेहा दहिया, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रदीप नरवाल, मुक्केबाज कोच संजू, जन सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष नवीन, नवीन दहिया, ब्लॉक समिति चेयरमैन सुनील भोलू, समाजसेवी राजेश फौजी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें