फोटो: 30रेवाड़ी। रेवाड़ी डिपो का निरीक्षण करते हुए नए महाप्रबंधक निरंजन कुमार शर्मा। संवाद
- फोटो : heeranagar news
रेवाड़ी। हरियाणा रोडवेज के नए महाप्रबंधक निरंजन कुमार शर्मा ने शुक्रवार को रेवाड़ी डिपो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डिपो के सभी वरिष्ठ अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे।
इस दौरान जीएम शर्मा ने डिपो की व्यवस्थाओं, कर्मचारियों की उपस्थिति, बसों की स्थिति और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डिपो में साफ-सफाई और समय पालन व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि वे यात्री सेवा में सुधार और कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। निरीक्षण के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।