वैश्य एजुकेशन सोसाइटी की नव-निर्वाचित गवर्निंग बाॅडी के सदस्यों को गुलदस्ता भेंट कर बधाई देते प
रोहतक। वैश्य एजुकेशन सोसाइटी की नव-निर्वाचित गवर्निंग बाॅडी ने सोमवार को संस्था कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला। संस्था में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। इसी दिन शपथ ग्रहण समारोह होगा। इससे पूर्व सभी ने पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के घर जाकर उनका मुंह मीठा कराया। पुष्प गुच्छ भेंट कर निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने पर उनका आभार जताया।
गवर्निंग बॉडी के सदस्य सोमवार को सोसाइटी कार्यालय में कार्यभार संभालने पहुंचे। निर्वाचन के बाद पहली बार सोसाइटी कार्यालय में पहुंचने पर सभी प्राचार्यों व कार्यालय अधीक्षक हरिनारायण दुबे ने नई कार्यकारिणी का स्वागत किया।
इसमें प्रधान विकास गोयल, उप-प्रधान अनिल कुमार बिंदल, महासचिव राधेश्याम गर्ग व कोषाध्यक्ष पवन कुमार मित्तल खरकियां, पूर्व प्रधान नवीन कुमार जैन, राजेश नवल, आयुष जैन, दीपक गोयल, प्रवीण जिंदल शामिल रहे।
प्रधान ने सोसाइटी पदाधिकारियों एवं संस्था प्राचार्यों के साथ बैंक में अपने हस्ताक्षर भेजकर कार्यभार संभालने की औपचारिकता पूरी की। उन्होंने कार्यालय में संस्था के ताजा हालात पर चर्चा की। संस्था में नए कोर्स लाने व विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया।